RRB रेलवे शिक्षक भर्ती 2025: पूरी जानकारी
अगर आप रेलवे में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित रेलवे शिक्षक भर्ती 2025 आपके लिए एक शानदार अवसर है। इस भर्ती के तहत PGT, TGT, PRT और अन्य शिक्षण पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस लेख में हम आपको आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया, सिलेबस और महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में विस्तार से जानकारी देगे।
रेलवे शिक्षक भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथि।
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 फरवरी 2025 (पहले 6 फरवरी थी, अब बढ़ा दी गई है) एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: मार्च 2025 (संभावित) परीक्षा तिथि: अप्रैल 2025 (संभावित) रिजल्ट जारी होने की तिथि: मई 2025 (संभावित)
शैक्षणिक योग्यता
PGT: संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और B.Ed. अनिवार्य
TGT: संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) डिग्री और B.Ed. अनिवार्य
PRT: किसी भी विषय में स्नातक और D.El.Ed/BTC या B.Ed.
लाइब्रेरियन: पुस्तकालय विज्ञान (Library Science) में स्नातक डिग्री
लैब असिस्टेंट: संबंधित विषय में स्नातक डिग्री
PTI: बी.पी.एड. (B.P.Ed.) डिग्री आवश्यक
2. आयु सीमा (1 जनवरी 2025 के अनुसार)
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: पद और श्रेणी के अनुसार भिन्न-भिन्न
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।