जंक फ़ूड खाने से क्या क्या नुक़सान होते हैं - Harmful Effects Of Junk Food

 



दोस्तो आज के व्यस्त युग में फास्ट फूड या जंक फूड ने एक अपना अहम जगह बना लिया है। इस समय में अक्सर सड़क के किनारे लोग रुक कर  बच्चों  के साथ सड़क के  किनारे ठेलों पर बने  सभी जंक फूड  बड़े  ही शौक से खाते हैं और वे लोग खाने का बहाना ढूंढते हैं।

हालांकि आज के युग में लोगों ने फास्ट फूड या जंक फूड को अपनी आम जिंदगी का  एक अहम हिस्सा बना लिया है अब चाहे वो बर्थ डे पार्टी हो या कोई छोटा सा भी कार्यक्रम क्यों न हो उसके बिना  तो पार्टी को अधूरी मानी जाती हैं और फास्ट फूड का बिजनेस भी काफी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

लगभग हर ऑफिस कैंटीन से लेकर गली-मुहल्लों तक सभी जगह समोसा, कचौड़ी, बरगर, पिज्जा, रोल, मोमोज, फ्रैच फ्राई, वड़ा पाव, फ्रैंकी जैसे जंक फूड्स आपको आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन आप सभी ये  सोच सकते हैं कि हैं, यह आपके सेहत को किस तरह नुकसान पहुंचाता है, आपके स्वास्थ्य पर कितना ज्यादा प्रभाव डालता है  आइए जानते हैं, जंक फूड क्या है, जंक फूड खाने से कौन सी बीमारियां होती है, जंक फूड खाने के नुकसान, इत्यादि।

जंक फूड खाने के नुकसान क्या है?

L(caps) जंक फूड या फास्ट फूड एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो बहुत ही तैलिय और उच्च कैलोरी वाला होता है। इसमें पोषक तत्वों की मात्रा बहुत कम होती है। इसमें अधिक मात्रा में शुगर, सॉल्ट, संतृप्त वसा और उच्च कैलोरी पाई जाती है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदेह होता है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन(सीडीसी) के आधार पर जंक फूड अमेरिकी डाइट का एक पार्ट माना गया है।


जंक फूड खाने से कौन-सी बीमारीयां होती है?

L(caps) जंक फूड में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिसके कारण आपके शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा होती है। जो आपको धीरे-धीरे बीमार करती है और आप कई तरह की बीमारियों से पीडित हो सकते हैं। जंक फूड से होने वाली बीमारियां निम्नलिखित है:-


एसीडिटी - 

L(caps) जंक फूड का सेवन आपके पाचन शक्ति को कमजोर बनाता है। एक ही तेल में किसी चीज को बार-बार डीप फ्राइ किया जाता है, ऐसे में तेल पेट में जमा हो जाता है, इसमें फाइबर की मात्रा ना के बराबर होती है। इससे आपको पेट की समस्या हो सकती है, पचाने में दिक्कत हो सकती है, इत्यादि।


हार्ट से जुड़ी बीमारी 

L(caps) फास्ट फूड का सेवन करने से हृदय से जुड़ी बीमारियां हो सकती है। जंक फूड में कॉलेस्ट्रोल और ट्राईग्लिसेराइड भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जिससे आपको मोटापा हो सकता है। इसमें सोडियम भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है जिससे ब्लड प्रेसर बढ़ता है और हार्ट फेलियोर भी शामिल हो सकता है।


लीवर की समस्या 

L(caps) जंक फूड में ट्रांस फैट पाया जाता है जो लीवर में जमा हो जाता है और आपके लीवर के कार्य को प्रभावित करता है।


सिरदर्द 

L(caps) वैसे जंक फूड जिसमें सोडियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जैसे - फ्रैच फाइज इत्यादि से सिर दर्द होने की संभावना बढ़ जाती है। इन स्थितियों में आपको कम से कम जंग फूड खाना चाहिए और ज्यादा मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए।


मुंहासे 

 L(caps) जंक फूड आपकी स्किन पर भी प्रभाव डाल सकता हैं। दूसरे जंक फूड जैसे- हैमबर्गर बन्स, फ्रेंच फ्राइज, चिप्स में मौजूद कार्ब्स मुंहासे पैदा कर सकते हैं।


हाई ब्लड प्रेशर 

L(caps) फास्ट फूड में सोडियम भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ाती है और आपके हृदय तंत्र पर दबाव डाल सकती है।


डायबिटीज 

L(caps) जंक फूड के सेवन से मधुमेह की समस्या भी हो सकती है। जंक फूड में मौजूद शुगर की मात्रा आपके ब्लड में शुगर लेवल को बढ़ाती है। यहां तक की यह आपके नेच्यूरली इंसुलिन प्रतिक्रिया को भी बदल सकती है। ऐसे में आप डायबिटीज के शिकार भी हो सकते हैं।








Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.